डीजे फ्लोर पर डांस कर रहे युवक को चाकुओं से गोदा, मातम में बदली शादी की खुशियां

Edited By meena, Updated: 11 May, 2024 07:30 PM

a young man dancing on the dj floor was stabbed with knives

सिवनी जिले के लखनादौन में विगत दिवस की देर रात्रि धूमा स्थित कमला गार्डन में शादी समारोह के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के...

लखनादौन (पवन डेहरिया): सिवनी जिले के लखनादौन में विगत दिवस की देर रात्रि धूमा स्थित कमला गार्डन में शादी समारोह के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के सामने चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना होते ही शादी समारोह में भगदड़ मच गई। जहां कुछ देर बाद खुशी के माहौल में मातम छा गया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, धूमा के कमला गार्डन में अहिरवार समाज के एक परिवार की शादी थी। जहां बारात लगते समय डांस के दौरान कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया जिसके बाद कुछ लोगों ने समझा बुझा के शांत करा दिया लेकिन यह विवाद उस समय बढ़ गया जब कमला गार्डन के अंदर पहुंचकर अपराधी किस्म के दो नाबालिग युवकों ने धूमा निवासी आकाश अहिरवार के पेट में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद शादी समारोह में अफरातफरी की स्थिति बन गई और तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को जबलपुर मेडिकल ले जाया गया लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

दोनों आरोपी जबलपुर के निवासी बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची धूमा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया जो अब लखनादौन पुलिस की गिरफ्त में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!