राजाओं की समाधि बनी शौचालय, खैरागढ़ की ऐतिहासिक विरासत पर प्रशासन की चुप्पी

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Dec, 2025 01:36 PM

administration s silence on khairagarh s historical heritage

जिस खैरागढ़ रियासत को यहां के राजाओं ने विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई, आज उन्हीं राजाओं की स्मृति से जुड़ा समाधि स्थल बदहाली का शिकार है।

खैरागढ़। (हेमंत पाल): जिस खैरागढ़ रियासत को यहां के राजाओं ने विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई, आज उन्हीं राजाओं की स्मृति से जुड़ा समाधि स्थल बदहाली का शिकार है। खैरागढ़ के इतिहास और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक रहे राजपरिवार की समाधि स्थल की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। समाधि स्थल परिसर में चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं, कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। स्थिति इतनी खराब है कि आमजन इस पवित्र स्थल का उपयोग खुले शौचालय के रूप में करने लगे हैं। इस स्थान की गरिमा और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

PunjabKesari
खैरागढ़ के राजाओं ने अपने महल को दान देकर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय जैसी विश्वविख्यात संस्था की स्थापना किया। कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले उन्हीं राजाओं की समाधि स्थल आज अव्यवस्था का प्रतीक बन चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो स्थानीय प्रशासन इस ऐतिहासिक धरोहर की सुध ले रहा है और न ही राजपरिवार की ओर से किसी प्रकार की नियमित देखरेख की जा रही है। देखभाल के अभाव में समाधि स्थल कचरा स्थल और शौचालय में तब्दील हो गया है, जो खैरागढ़ की सांस्कृतिक छवि को गहरी ठेस पहुंचा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!