इंदौर के चिड़ियाघर में पहली बार हुआ अफ्रीकन जेब्रा का जन्म, कुछ घंटों में ही पैरों पर खड़े होकर की चहलकदमी

Edited By Himansh sharma, Updated: 24 Jun, 2024 04:49 PM

african zebra born in indore zoo

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एक अच्छी खबर सामने आई है।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल,यहां अफ्रीकी मादा जेब्रा ने एक बेबी जेब्रा को जन्म दिया है। इसके बाद अब चिड़ियाघर में जेब्रा की संख्या बढ़कर दो से तीन हो गई है। रविवार देर रात को जेब्रा के बच्चे का जन्म हुआ है, जिससे जू के स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्राणी संग्रहालय के अधिकारियों ने इस बेबी जेब्रा की देखभाल के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।PunjabKesari
 बेबी जेब्रा और उसकी मां दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें विशेष देखरेख में रखा गया है। चिड़ियाघर प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव ने कहा की ‘यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। जेब्रा का यह शावक हमारे प्राणी संग्रहालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और हमें उम्मीद है कि यह पशु प्रेमी और पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। बता दें की इसी साल जनवरी में जेब्रा के जोड़े को गुजरात से इंदौर लाया गया था।PunjabKesari
 6 माह के भीतर ही जू को बड़ी उपलब्धि मिली है। इंदौर का चिड़ियाघर अब प्रदेश का ऐसा पहला चिड़ियाघर बन बन गया है, जहां अफ्रीकन जेब्रा ने बेबी जेब्रा को जन्म दिया है। इस नई खुशी के साथ, इंदौर का यह प्राणी संग्रहालय और भी अधिक आकर्षक बन गया है। पर्यटकों के लिए यह एक नई रोचकता होगी और खासकर बच्चों के लिए यह अनुभव अत्यंत रोमांचक होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!