भोपाल में छात्रा के अपहरण के बाद मचा हड़कंप, पुलिस भी तैलाश में जुटी

Edited By meena, Updated: 05 Aug, 2019 05:25 PM

after kidnapping of a student in bhopal police also woke up in the oil

अशोका गार्डन में छठी कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। वहीं अपहरण की इस घटना के बाद सेमरा इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अपहरण की जानकारी मिलने के बाद एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे।

भोपाल: अशोका गार्डन में छठी कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। वहीं अपहरण की इस घटना के बाद सेमरा इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अपहरण की जानकारी मिलने के बाद एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उनके साथ एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। एनडीआरएफ टीम ने नालों, गड्ढो सुनसान मैदानों के साथ-साथ संदिग्ध झिग्गियों में तलाश की। कल दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक सर्च अभियान चला लेकिन पुलिस के हाथों कोई भी सुराग नहीं लगा। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

PunjabKesari
मिली जानकारी के तहत सैमरा क्षेत्र में 12 साल की कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा रहती है। लड़की की मां दो माह से मायके में चल रहे पारिवाहिक विवाद के कारण बिहार चली गई है। लड़की का पिता निजी सिक्युरिटी एजेंसी में गार्ड की नौकरी करते हैं। घर में माता-पिता के अलावा एक भाई भी है। वहीं पिता ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि सुबह वह घर में सो रहे थे। इसी बीच उनके बेटा और बेटी पानी भरने के लिए घर के नजदीक बने नल पर चल गए। पानी का कैन भरने के बाद उसका भाई घर में लौट आया। वहीं जब काफी समय बीत जाने के बाद बहन वापिस नहीं आई तो भाई ने पिता को जानकारी दी। उसके बाद बच्ची की तलाश शुरु की गई। जब बच्ची का कोई अता पता नहीं लगा तो पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भी तलाश अभियान शुरु किया। लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं लगा। इसके बाद एसपी साउथ संपत उपाध्याय व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर एनडीआरएफ को जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरु किया
वहीं एनडीआरएप की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरु किया। दरअसल उन्हें डर था कि कहीं किसी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करके कही उसे नाले या झाडियों में न फैंक दिया हो। उन्होंने क्षेत्र के सभी नालों में बच्ची की तलाश की पर उनके हाथ निराशा ही लगी। इसके बाद भी फोन से मानिट्रिंग की जाती रही। एएसआई कमल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा देर रात साढ़े 12 से 1 बजे तक बच्ची की तलाश का गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह फिर से मामले की पड़ताल शुरू की गई है। उसकी मां से भी संपर्क किया गया बच्ची उनके भी संपर्क में नहीं है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!