इस अमेरिकी पर्यटक ने हिंदी गानों पर डांस किया, विश्व शांति पर दिया विशेष जोर

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 05 Feb, 2023 11:11 AM

american tourist give message of world peace in chattarpur

छतरपुर के खजुराहो पर्यटन नगरी घूमने आए अमेरिकी पर्यटक बार्बी ने हिंदी गानों पर डांस किया। साथ ही बार्बी अपने हाथ में एक तख्ती भी लिए थे जिसमें विश्व शांति लिखा था।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के खजुराहो पर्यटन नगरी (world tourism city khajuraho) के भ्रमण पर अमेरिका (USA) से आए पर्यटक बार्बी (American tourist barbie) शुक्रवार को खजुराहो की सड़कों पर हिंदी गानों (dance on hindi songs) पर नृत्य करते दिखाई दिए। बार्बी अपने हाथ में एक तख्ती भी लिए थे। जिसमें विश्व शांति अंकित था।

विश्व शांति उनका एक मात्र उद्देश्य 

मीडिया से बात करते हुए बार्बी ने बताया कि वह विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नृत्य करते हुए विश्व शांति का संदेश दे रहे हैं। शनिवार को वे नगर के शिवसागर तालाब के पास नृत्य कर रहे थे। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में इन दिनों गुस्सा, नफरत और दु:ख का माहौल है। ऐसे में वे लोगों को खुश रहकर मुस्कुराने और शांति स्थापित करने का संदेश दे रहे हैं। बार्बी को नृत्य करते देख लोगों का हुजूम लग गया था।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!