सवाल सुनते ही भड़के कृषि मंत्री, प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़ी, संत समाज ने दी आर पार की लड़ाई की चेतावनी
Edited By meena, Updated: 11 Feb, 2026 02:05 PM

मध्यप्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर लगातार हो रहे हादसों और इस बजट में भी इसके लिए कोई प्रावधान नहीं होने को लेकर संत समाज ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है...
भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर लगातार हो रहे हादसों और इस बजट में भी इसके लिए कोई प्रावधान नहीं होने को लेकर संत समाज ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल कल इस संबंध में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना से प्रेस कांफ्रेंस में सवाल किया गया तो वे भड़क गए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़ दी और बिना जवाब दिए चले गए। इसके बाद अब संत समाज ने इस मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। आरोप है कि केंद्र सरकार के बजट में इस बार भी इस ग्वालियर-भिण्ड हाईवे को नजरअंदाज किया गया है, जिससे संत समाज और आस-पास के ग्रामीणों में नाराजगी है।
अखिल भारतीय संत समिति के जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज ने कल ऐलान किया कि अब यह आंदोलन आखिरी होगा। देश के शंकराचार्य, मठ-मंदिरों के महंत और साधु-संत सड़क पर उतरेंगे। 20 से 25 दिनों में बड़े आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। संतों का आरोप है कि ग्वालियर-भिंड हाईवे पर हर साल हो रही मौतें सरकारी फाइलों में सिफर् आंकड़े बनकर रह गई हैं। जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन थमेगा नहीं।

बता दें कि मौत का हाईवे के नाम से मशहूर भिंड जिले का NH-719 को लेकर अब नाराजगी साफ नजर आने लगी है। संकरी और टू-लेन सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही, अव्यवस्थित कट और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। नतीजन कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यही वजह है कि स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठन लंबे समय से इस मार्ग को फोरलेन या सिक्स लेन बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। यही वजह है कि लगातार अनदेखी से नाराज संत समाज ने आंदोलन की कमान संभाली है।
Related Story

जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ने वाले राशिद नूर खान को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने इस बड़े ओहदे पर...

मंत्री के बंगले में ही चोरों ने लगा दी सेंध, कीमती सामान उड़ा ले गए

‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026: CM मोहन बोले- विकास का कारवां निरंतर जारी रखने के लिए हमारी सरकार संकल्पित

MP कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा- "किसान के बेटे को ही कृषि मेले में जाने से रोका जाना बेहद...

शर्मनाक ! युवती से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; पीड़िता ने पुलिस को सुनाई...

MP Weather Update: 30 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 5 अप्रैल तक रहेगा असर

असंगठित कामगार कांग्रेस की सरकार को चेतावनी: दो दिन में शराब ठेकों का निराकरण करें, वरना जाएंगे...

MP में मौसम का कहर! 27 जिलों में आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह ओले गिरने की चेतावनी

लड्डू खिलाकर ट्रक चालकों को चेतावनी: ओवरलोड ट्रकों से टूटी सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

आधी रात को दतिया विधायक की सदस्यता को लेकर शुरू हुई कार्रवाई, जीतू पटवारी मौके पर पहुंचे, उठाए सवाल