होने वाला है कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी का ऐलान, MP के बड़े नेता बुलाए गए दिल्ली,हलचल बढ़ी

Edited By Desh Raj, Updated: 03 Jun, 2026 05:58 PM

announcement of congress s rajya sabha candidate imminent

मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच चुकी है । राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अब हिलोरें मार रही है। इसी बीच एक बडी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि मध्य कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है।

(भोपाल): मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच चुकी है । राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अब हिलोरें मार रही है। इसी बीच एक बडी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि मध्य कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। अब राज्य सभा चुनाव नामांकन के लिए क्योंकि गिनती के दिन बचे हैं और प्रत्याशियो के नामों का ऐलान तक नहीं हुआ है। इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिल्ली बुलाए गए हैं। इनमें कमलनाथ,  दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी जैसे कद्दावर राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व राज्यसभा की एक सीट को लेकर सभी नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा करेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले एक या दो दिनों में अब नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

अब होने वाला है नाम का ऐलान

दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और अरुण यादव जैसे नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं, कांग्रेस का आलाकमान इन नेताओं के साथ राज्यसभा की सीट को लेकर मंथन करेगा और ऐसे प्रत्याशी के नाम को फाइनल करेगा जो सर्वमान्य हो और सभी को साथ लेकर चले। जानकारी  है कि कांग्रेस में नए नेता को राज्यसभा भेजने पर विचार किया जा रहा है। कमलनाथ के अलावा ओबीसी से अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल का नाम भी रेस में है।

एससी केटेगिरी में सज्जन वर्मा तो वहीं महिला में शोभा ओझा, मीनाक्षी नटराजन,के नाम हैं।  फिलहाल इस रेस में  पूर्व सीएम कमलनाथ, प्रियव्रत सिंह का नाम चर्चा में है। आपको बता दें कि  मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। बीजेपी और कांग्रेस लगातार बैठकें कर रही है। इस बीच एमपी कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!