गुना जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अरविंद धाकड़ निर्विरोध जीते, शिवराज-सिंधिया गुट के एक एक प्रत्याशियों का कब्जा

Edited By Devendra Singh, Updated: 29 Jul, 2022 06:56 PM

arvind dhakad won unopposed on the post of guna district panchayat president

गुना जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर राघौगढ़ क्षेत्र के भाजपा नेता राधेश्याम धाकड़ के बेटे अरविंद धाकड़ निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।

गुना (मिसबाह नूर): गुना जिला पंचायत अध्यक्ष (guna district panchayat election 2022) पद पर राघौगढ़ क्षेत्र के भाजपा नेता राधेश्याम धाकड़ के बेटे अरविंद धाकड़ (arvind dhakad elect panchayat president) निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। जिला पंचायत ऑफिस में तय समय पर निर्वाचन प्रक्रिया शुरु हुई। लेकिन नामांकन दाखिला का समय खत्म हो जाने तक सिर्फ अरविंद धाकड़ (arvind dhakad) ने फॉर्म भरा। विरोध में किसी सदस्य द्वारा नामांकन दाखिल नहीं होने के बाद अरविंद को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इसी तरह जिला उपाध्यक्ष पद पर भी सिंधिया समर्थक योगेंद्र लुम्बा (scindia supporter yogendra lumba) की पुत्रवधु और क्षितिज लुम्बा की पत्नि सारिका लुम्बा को निर्विरोध चुन लिया गया है। 

पूर्व आईपीएस नहीं पहुंचे जिला मुख्यालय

जिला पंचायत चुनाव (guna district panchayat election 2022) को लेकर एक दिन पहले ही तय हो गया था कि भाजपा अरविंद धाकड़ (bjp leader) के नाम पर मुहर लगाने जा रही है। सुबह लगभग 10 बजे भाजपा संगठन द्वारा उन्हें अधिकृत प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया। इसके बाद पंचायत चुनाव के दौरान निर्वाचित जिला पंचायत के 18 में से 16 सदस्य निर्वाचन स्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों में पूर्व आईपीएस अधिकारी रघुवीर सिंह और पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता मीना जिला मुख्यालय पर नहीं आए।

कलेक्टर की उपस्थिति में हुए मतदान 

हालांकि सब कुछ पहले से तय था और सुनियोजित भी नजर आ रहा था। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया शुरु होने की घोषणा की गई। सबसे पहले उम्मीदवारों से नामांकन पत्र मांगे गए। मेन्डेट के मुताबिक अरविंद धाकड़ ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर 12 बजे बजते ही नामांकन प्रक्रिया का समय खत्म हो गया और जिला निर्वाचन अधिकारी ने अरविंद को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

सीएम और प्रदेशाध्यक्ष ने ट्वीट कर दी बधाई 

इस जीत के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (cm shivraj singh chouhan) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने ट्वीट करते हुए अरविंद धाकड़ को जीत की बधाई दी। अध्यक्ष सुनकर जिला पंचायत के बाहर आए अरविंद धाकड़ ने जनता से वादा किया कि वह गांवों में समुचित विकास करेंगे। उनके पिता राधेश्याम धाकड़ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया का आभार व्यक्त किया। राधेश्याम धाकड़ ने चुनाव प्रक्रिया से गैर हाजिर रहे रघुवीर सिंह मीणा और ममता मीना को भी धन्यवाद दिया।

गुना सीट पर शिवराज- सिंधिया समर्थक का कब्जा 

जिला पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव पूरा होने के बाद उपाध्यक्ष पद चुनने की प्रक्रिया शुरु करवाई गई। दोपहर लगभग 2 बजे चौंकाने वाले नाम सामने आया और कभी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे योगेंद्र लुम्बा की पुत्रवधु और युवक कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी क्षितिज लुम्बा की पत्नि सारिका लुम्बा को उपाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा होने लगी। कुछ ही देर में सबकुछ स्पष्ट हो गया और जिला पंचायत के वार्ड 1 से निर्वाचित सारिका लुम्बा को जिला पंचायत का उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस तरह गुना जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने कब्जा जमा लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!