Edited By meena, Updated: 13 Apr, 2024 07:01 PM
ईद पर राजगढ़ की मस्जिद में दुआ पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के निशाने पर हैं...
भोपाल (विनीत पाठक) : ईद पर राजगढ़ की मस्जिद में दुआ पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा नेता लगातार आक्रामक नजर आ रहे हैं। पूर्व सीएम और लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के दुआ पढ़ने को लेकर भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का कहना है कि पानी पी पी कर सनातन धर्म को कोसने वाले दिग्विजय सिंह कहीं भी दुआ पढ़े लेकिन इतना स्पष्ट कर दें कि यह उनकी तुष्टिकरण की नीति है या उनकी आस्था ही इस्लाम में है।
वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए आशीष अग्रवाल ने कहा कि कमलनाथ लोकतंत्र को लोकतंत्र से खरीदने का जो प्रयास कर रहे हैं। वह गलत है क्योंकि छिंदवाड़ा की जनता अब नाथ के परिवारवाद से मुक्ति पाने का मन बना चुकी है। हाल ही में नोटों के साथ पकड़े गए कमलनाथ समर्थक के संबंध में बोलते हुए आशीष अग्रवाल ने कहा कि सब कुछ साफ है और यदि कमलनाथ और कांग्रेस इससे सहमत नहीं है तो न्यायालय जाए और अपनी बात रखें।