ASI ने की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत, पुलिस विभाग में हड़कंप
Edited By meena, Updated: 20 Nov, 2025 03:11 PM

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां इंदौर शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित...
इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां इंदौर शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में पदस्थ एक एएसआई ने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। एएसआई के इस खौफनाक कदम उठाने से विभाग में हड़कंप का माहौल है। पुलिस पूरे मामले में मर्ग क़ायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के एमजी रोड थाने पर पदस्थ एएसआई घनश्याम भाटी हो कि परदेशीपुरा पुलिस लाइन में रहते थे जिन्होंने कल शाम अपने घर में ही कोई जहरीली वस्तु खा ली थीं। जहां परिजन उनको नज़दीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इलाज़ के दौरान एएसआई भाटी ने दम तोड़ दिया।
पुलिस कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि एएसआई भाटी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे संभवतः उन्होंने बीमारी से परेशान होकर आत्म हत्या जैसा कदम उठाया है। फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।
Related Story

3 सेंकेंड में 3 झन्नाटेदार थप्पड़, रिक्शा चालक पर टूटा TI का कहर, ट्रैफिक जाम के दौरान वर्दीवाले...

जुआ कांड में पुलिस अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

पुलिसकर्मी के थप्पड़ के बाद युवक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत

बड़े सरकारी अफसर के फार्म हाउस पर जुए का अड्डा, कई दिनों से लग रही थी लाखों की बाजी, पुलिस ने मारा...

होली के दिन युवक को मौत के घाट उतारने वाले 3 नाबालिग लड़के अरेस्ट,मामूली विवाद के बाद ले ली जान

RSS के कर्मठ और प्रतिभाशाली पदाधिकारी की मौत, पिकनिक मनाए गए थे, नहाते हुए डूबे,प्रदेश में शोक की...

तेल भरवाकर भाग रहे कार चालक ने पेट्रोल कर्मी को कुचला,रोकने की कोशिश कर रहे कर्मचारी का हाथ पकड़...