77 साल की उम्र में 50 साल जैसे हौसले, दिग्विजय सिंह तीखी गर्मी में निकाल रहे है वादा निभाओ पैदल यात्रा

Edited By meena, Updated: 03 Apr, 2024 07:24 PM

at the age of 77 digvijay singh has the courage of 50 years

चुनावी रण में घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस भाजपा ने 29 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी हैं...

आगर मालवा (जाफर हुसैन): चुनावी रण में घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस भाजपा ने 29 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी हैं। कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा सीट से इस बार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। तीखी गर्मी में लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह वादा निभाओ को लेकर पैदल यात्रा निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दर्शन पूजन हवन कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। वादा निभाओ पैदल यात्रा में दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा में अलग अलग विधानसभा में 21 कि मी कि पैदल यात्रा कर रहे हैं।
PunjabKesari

वादा निभाओ पैदल यात्रा में लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह रास्ते में जहां मन्दिर आता है, वहां माथा टेकते हैं। 77 साल की उम्र में दिग्विजय सिंह में 50 साल की उम्र की तरह चलने में हौंसला दिखाई दे रहा हैं।

PunjabKesari

यात्रा में दिग्विजय सिंह के हम उम्र के साथ युवा पीढ़ी जुड़ रही है। दिग्विजय सिंह ने बताया कि वर्ष 1977 में लोकसभा चुनाव के बाद अब मौका मिला यात्रा के मध्यम से उस समय के साथियों से मिलना होगा। उनके परिवार में नाती पोते से भी मिलना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!