बाढ़ में फंसे 3 लोगों को निकालने का प्रयास विफल

Edited By suman, Updated: 19 Jul, 2018 11:29 AM

attempt to evacuate 3 people stranded in floods failed

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदी- नाले उफान पर आ गए हैं। कई जगह पेड़ गिरे है, घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ के हालात बन गए है। तेज बारिश के बहाव के कारण विदिशा, रायसेन, गुना सहित कई जिलों में रास्ते बंद कर दिए गए हैं। व

सागर : प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदी- नाले उफान पर आ गए हैं। कई जगह पेड़ गिरे है, घरों में पानी घुस गया है। वहीं सागर के कई इलाकों में बाढ आ गई है। सागर-भोपाल, सागर-विदिशा और सागर-बीना मार्ग बुधवार सुबह से बंद है, लोग अपने घरों को जाने परेशान हो रहे है। बीना, बेबस, धसान में उफान से गांव टापू बन गए हैं।
PunjabKesari
जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नरयावली धसान नदी की बाढ़ में 5 लोग फंस गए, हालांकि देर शाम उन्हे  सुरक्षित निकाल लिया गया।लेकिन खुरई के मझेरा गांव के पास बीना नदी की बाढ़ में अभी भी तीन लोग फंसे हैं। ग्वालियर से आए सेना के हेलिकॉप्टर से उन्हें दो बार निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों बार विफल रहे। अब भोपाल से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है। सुबह से ही रेस्क्यू शुरु कर दिया गया है, और लोगों की तलाश की जा रही है। वही निगम प्रशासन ने जिन घरों में पानी घुस गया है उन्हें खाली कराने के निर्देश दिए है। लोग अपना घर छोड़ बाहर जगह तलाश रहे है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!