पेंटिंग से जगाई जा रही जागरूकता की अलख

Edited By meena, Updated: 21 Apr, 2020 03:45 PM

awareness is being created by painting

वैश्विक कोरोना संकटकालीन समय में अधिकारी- कर्मचारी दिन- रात कार्य कर अपने निकटतम अधिकारियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं, तो वहीं छात्र- छात्रायें, बच्चे, युवा, बुजुर्ग द्वारा भी इनका हौसला अफजाई किया जा रहा है। कॉलेज के छात्र- छात्राओं द्वारा भी घरों में...

नरसिंहपुर(रोहित अरोरा): वैश्विक कोरोना संकटकालीन समय में अधिकारी- कर्मचारी दिन- रात कार्य कर अपने निकटतम अधिकारियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं, तो वहीं छात्र- छात्रायें, बच्चे, युवा, बुजुर्ग द्वारा भी इनका हौसला अफजाई किया जा रहा है। कॉलेज के छात्र- छात्राओं द्वारा भी घरों में पेंटिंग बनाकर अपनी कला को निखारने के साथ- साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव का संदेश देकर जागरूकता फैलायी जा रही है।

PunjabKesari

कलेक्टर नरसिंहपुर के फेसबुक पेज पर कुछ दिनों पूर्व भी कुछ स्कूली छात्र- छात्राओं एवं जागरूक नागरिकों ने कविता, पेंटिंग के माध्यम से कोरोना आपदा की इस लड़ाई में शामिल पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, नगर पालिका एवं सभी अन्य विभाग का मनोबल बढ़ाया। मंगलवार को भी निधि सक्सेना के फेसबुक अकाउंट से ऐसी ही पेंटिंग कलेक्टर नरसिंहपुर के फेसबुक पेज पर भेजी गई। नरसिंहपुर जिले की बीए सेंकेड इयर की छात्रा रक्षा सक्सेना के द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग के द्वारा घरों पर रहने, मास्क लगाने, नियमित रूप से हाथ धोने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!