न विधायक जीतेगा न कोई सांसद...MP में बाबा ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- एक भी जीत गया तो मुंडी कटवाऊंगा

Edited By meena, Updated: 08 Apr, 2026 02:28 PM

baba issues major warning in mp says neither an mla nor an mp will win

मध्य प्रदेश में एक ओर राज्यसभा चुनाव, आने वाले नगर निकाय और विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है, वहीं दूसरी ओर दादा शिवानंद महाराज का बड़ा बयान सामने आया है...

बुदनी (अमित शर्मा) : मध्य प्रदेश में एक ओर राज्यसभा चुनाव, आने वाले नगर निकाय और विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है, वहीं दूसरी ओर दादा शिवानंद महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाबा ने चेतावनी दी कि अगर एक भी विधायक या सांसद जीत गया तो मैं मूंछ कटवा लूंगा। लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और भाजपा में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

बुदनी जिले में हवन समापन के उपरांत बाबा शिवानंद महाराज ने भक्तों से चर्चा करते हुए कड़ा रूख दिखाया। बाबा ने कड़े शब्दों में कहा कि बीजेपी का ना तो कोई सांसद जीतेगा और ना ही कोई विधायक जिले में रहेगा।

PunjabKesari

बता दे कि बुधनी विधानसभा के भेरूंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सातदेव में 21 दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके समापन अवसर पर दादा शिवानंद महाराज द्वारा भक्तों के बीच पहुंचकर सफल आयोजन की बात कही, तो वही कड़े शब्दों में क्षेत्र के नेताओं का विरोध किया।

बाबा ने खुले मंच से कहा कि अब यहां कोई बीजेपी का नेता जीतेगा ना कोई सांसद बनेगा ओर ना कोई विधायक,...बाबा ने आगे कहा कि भाजपा ने इस कार्यक्रम का विरोध किया था। हमें प्रशासन ने रोका लेकिन हमें प्रशासन की जरूरत नहीं थी। हम धूनी वाले बाबा के भरोसे थे। यहां राजनीति नहीं चलती। मैं 2028 में किसी को जीतने नहीं दूंगा अगर कोई जीता तो मैं अपनी मूंडी कटवा लूंगा। बाबा का चेतावनी भरा वीडियो सोशल मीडीया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!