Sagar में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहेब का जन्मदिन, शोभायात्रा निकाली और केक भी काटा

Edited By meena, Updated: 15 Apr, 2022 07:44 PM

babasaheb s birthday was celebrated with pomp in sagar

विश्व रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जयंती सागर एवं मकरोनिया में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। इसमें भीम आर्मी के साथ सभी सामाजिक संगठनों ने मिलकर सुबह विशाल वाहन रैली निकाली।

सागर(देवेंद्र कश्यप): विश्व रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जयंती सागर एवं मकरोनिया में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। इसमें भीम आर्मी के साथ सभी सामाजिक संगठनों ने मिलकर सुबह विशाल वाहन रैली निकाली।

PunjabKesari

यह रैली मकरोनिया से प्रारंभ होकर भगवान गंज बाबासाहेब प्रतिमा स्थल होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से घूमी और इसका समापन मकरोनिया में हुआ एवं उसके पश्चात शाम को शोभायात्रा निकाली गई  जो शहर के सभी वार्डो से निकलकर भगवान गंज से होकर तीन बत्ती गौर मूर्ति से वापस भगवान गंज पहुंची।

PunjabKesari

वही संविधान निर्माता बाबा साहेब का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस कार्यक्रम में अहिरवार समाज के साथ बाबा साहेब के अनुयायियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!