महाकाल मंदिर में बसंत पंचमी की धूम, बाबा को पीले वस्त्र और फूल चढ़ाकर हुई विशेष भस्मारती

Edited By meena, Updated: 14 Feb, 2024 12:38 PM

basant panchami celebration in mahakal temple

देश भर में आज बसंत पंचमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है...

उज्जैन(विशाल सिंह) : देश भर में आज बसंत पंचमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू कलैंडर के अनुसार माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। धर्म नगरी की परंपरा के अनुसार, हर त्योहार की शुरुआत महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा के साथ होती है, इसी परंपरा को निभाते हुए आज सुबह चार बजे भस्मारती में बाबा का पीले द्रव्य से स्नान कराया गया। इसके बाद फूलों और फलों से श्रृंगार किया गया।

PunjabKesari

बुधवार को महाकाल मंदिर में बसंत पंचमी पर्व की धूम व उत्साह देखने को मिला। महाकाल की पूजा-अर्चना की सामग्री के साथ साथ भक्त और मंदिर के पंडे पुजारी पीले वस्त्रों में दिखे। सबसे पहले हर रोज की तरह तड़के सुबह 4 बजे भस्मारती की तैयारी की गई। महाकाल को पीले द्रव्य से स्नान कराकर पीले वस्त्र पहनाए गए।

PunjabKesari
इसके बाद पीले चन्दन से आकर्षक श्रृंगार कर सरसों और गेंदे के पीले फूल अर्पित किए गए। बाबा को पीले वस्त्र पहनाकर विशेष आरती की गई और फिर पीले रंग की मिठाई का महा भोग लगाया गया। ज्यादातर श्रद्धालु और पण्डे पुजारी पीले वस्त्रों में दिखाई दिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!