भोपाल के अनमोल ने नेशनल तैराकी चैंपियनशिप में जीते 3 पदक

Edited By meena, Updated: 26 Sep, 2021 06:47 PM

bhopal s anmol won 3 medals in national swimming championship

भोपाल के अनमोल ने नेशनल तैराकी चैंपियनशिप में ट्राफी जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। यह चैंपियनशिप हरियाणा के फरीदाबादा में 25 एवं 26 सितंबर को आयोजित हुई। इसमें 4 वीं फिनविनिंग नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की टीम का नेतृत्व अनमोल अभिनंदन श्रीवास्तव...

भोपाल: भोपाल के अनमोल ने नेशनल तैराकी चैंपियनशिप में ट्राफी जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। यह चैंपियनशिप हरियाणा के फरीदाबादा में 25 एवं 26 सितंबर को आयोजित हुई। इसमें 4 वीं फिनविनिंग नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की टीम का नेतृत्व अनमोल अभिनंदन श्रीवास्तव ने किया। अनमोल अभिनंदन श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग बैरसिया जिला भोपाल राजीव नंदन श्रीवास्तव के पुत्र है। उक्त प्रतियोगिता में अनमोल ने एक स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। मध्यप्रदेश की टीम ने ऑवरआल चैंपियनशिप की ट्राफी भी प्राप्त की है। 

PunjabKesari

मध्यप्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष केप्टन मनोज कुमार झा ने बताया कि नेशनल चैपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर आगामी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय फिनस्विमिंग टीम का चयन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!