अब नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, 3 महीनों में ले लें PNG कनेक्शन, जानिए क्या हैं नए निर्देश

Edited By Desh Raj, Updated: 13 Apr, 2026 06:53 PM

no more gas cylinders png connection mandatory within 3 months

इजराइल अमेरिका और ईरान युद्ध का प्रभाव देश में पड़ता दिख रहा है । गैस और तेल की दिक्कत से लोगों को दो –चार होना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए ग्वालियर में सभी व्यावसायिक उपभोक्ताओं को तीन महीने के भीतर पीएनजी गैस (PNG GAS) कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।

(ग्वालियर): इजराइल अमेरिका और ईरान युद्ध का प्रभाव देश में पड़ता दिख रहा है । गैस और तेल की दिक्कत से लोगों को दो –चार होना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए ग्वालियर में सभी व्यावसायिक उपभोक्ताओं को तीन महीने के भीतर पीएनजी गैस (PNG GAS) कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।

शहर में गैस की किल्लत को देखते हुए जिला प्रशासन ने मैरिज गार्डन, होटल और दूसरे बल्क गैस उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। बाल भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस बारे में साफ निर्देश दे दिए हैं। दरअसल जिन क्षेत्रों में अवंतिका और राजस्थान गैस एजेंसी की पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां सभी व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 3 महीने के भीतर पीएनजी गैस कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।

अगर आप शहर के पॉश इलाकों या बड़ी मल्टियों में रहते हैं, तो अगले तीन महीने में आपकी रसोई से एलपीजी सिलेंडर विदा हो सकता है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिन इलाकों में पीएनजी यानी पाइप नेचुरल गैस पहुँच चुकी है, वहाँ अब सिलेंडर की सप्लाई नहीं होगी।

अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उन्हें कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने जानकारी देते हए कहा है कि  जिन क्षेत्रों में अभी पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां अगले तीन से चार महीनों में लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जाएगा और फिर उन क्षेत्रों में भी सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

कलेक्टर ने संचालकों से कहा कि गैस एजेंसियों के माध्यम से जल्द आवेदन करके कनेक्शन ले लें। वहीं इसको लेकर मैरिज गार्डन संचालकों ने कनेक्शन प्रक्रिया और लागत को लेकर कुछ सवाल उठाए हैं। इन सवालों पर कलेक्टर ने साफ किया है कि  गैस का खर्च आसानी से उठाया जा सकता है और पीएनजी कनेक्शन से संचालन अधिक सुविधाजनक होगा।

वहीं गैस कनेक्शन के लिए ज्यादा दिक्क्त न उठानी पड़े इसके लिए सरकार ने बाजार में 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर लाया है। जिसे कोई भी सीधे खरीद सकता है। 5 किलो के इस सिलेंडर की कीमत 1642 रुपए तय की गई है, जबकि इसे 645 रुपए में रिफिल कराया जा सकेगा। लिहाजा मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच यह व्यवस्था शुरु की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!