भोपाल में दिखा दुर्लभ खगोलीय चमत्कार: जीरो शैडो डे के दौरान अटल पार्क में पूरी तरह गायब हो गई परछाई, लोग रह गए हैरान

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Jun, 2026 06:47 PM

bhopal witnesses rare zero shadow day phenomenon

राजधानी के अरेरा हिल्‍स अटलमूर्ति पार्क में नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोलविज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जीरो शैडो डे के अवसर पर एक विशेष वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

भोपाल: राजधानी के अरेरा हिल्‍स अटलमूर्ति पार्क में नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोलविज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जीरो शैडो डे के अवसर पर एक विशेष वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.. कार्यक्रम के दौरान जैसे ही घड़ी में दोपहर के 12 बजकर 20 मिनिट हुये वैसे ही पार्क के प्‍लेटफार्म पर रखे  बेलनाकार पाइप, बोतलें और खड़े लोगों की परछाईं पूरी तरह से गायब हो गई। कुछ मिनटों के लिए अपनी ही परछाईं को खुद के पैरों के नीचे सिमटते देखना रोमांचक था।

सारिका ने बताया कि पृथ्वी के झुकाव के कारण सूर्य की किरणें कर्क और मकर रेखा के बीच रहने वाले स्थानों पर ही साल में दो बार ठीक सीधी पड़ती हैं। साउथ भोपाल मे यह उत्‍तरायण सूर्य के कारण पहली बार 13 जून को होती है । कर्क रेखा से बापिस आते दक्षिणायन सूर्य के कारण यह दोबारा 28 जून को भी होती है लेकिन तब मानसून सक्रिय होने के कारण दिखने की संभावना कम रहती है ।

PunjabKesariसारिका घारू ने कहा कि आयोजन  का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। खेल-खेल में सीखी गई विज्ञान की बातें दिमाग पर गहरी छाप छोड़ती हैं।सारिका ने कहा कि मौसम या किसी अन्‍य कारण से अगर शनिवार को आप इस घटना को देखने से चूक गये हैं तो निराश मत होईये । रविवार दोपहर में इस घटना को मामूली अंतर के साथ  लगभग इसी रूप मे देख सकेंगे । याद रखिये सूर्य अपनी यात्रा के अंतिम चरण मे 21 जून को कर्क रेखा पर स्थित नगरों में पहुंचेगा।

कैसे किया प्रयोग -  एक सफेद कागज पर चार कप  सपोर्ट के लिये उल्‍टे रखे गये। रखी पारदर्शी कांच प्‍लेट इन कप पर रखी गई। इसके उपर एक खोखले पाईप को वर्टिकल रखा गया। दोपहर 12 बजकर 20 मिनिट पर कुछ देर के लिये सूर्य की किरणें प्‍लास्टिक पाइप के बिल्‍कुल आर-पार निकल गई  और नीचे रखे कागज पर चमकती डिस्‍क दिखाई दी। इस समय पाइप की कोई परछाई नहीं बनी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!