बिलखती मां को छोड़, बेटी ने प्रेमी को चुना, बोली- बालिग हूं लव मैरिज करूंगी, घर गई तो ये लोग मार डालेंगे

Edited By meena, Updated: 29 Jun, 2026 03:34 PM

leaving her wailing mother behind the daughter chose her lover declaring  i a

युवती के इस फैसले को सुनते ही उसकी मां और भाई भावुक हो गए। मां बेटी को समझाती रही कि वह घर लौट आए, लेकिन युवती अपने निर्णय पर अडिग रही। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश देने का प्रयास किया...

छतरपुर: खजुराहो थाना परिसर में सोमवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब 25 जून से लापता युवती को पुलिस दस्तयाब कर थाने लाई। परिजनों को उम्मीद थी कि बेटी उनके साथ घर लौटेगी, लेकिन युवती ने सभी के सामने साफ शब्दों में कहा कि उसने अपनी मर्जी से नायगांव निवासी अरविंद अहिरवार से प्रेम विवाह कर लिया है और अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।

PunjabKesari

युवती के इस फैसले को सुनते ही उसकी मां और भाई भावुक हो गए। मां बेटी को समझाती रही कि वह घर लौट आए, लेकिन युवती अपने निर्णय पर अडिग रही। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने बार-बार यही कहा कि उसने अपनी इच्छा से शादी की है और अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।

पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। चूंकि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कही, इसलिए नियमानुसार उसे उसके पति के साथ जाने की अनुमति दे दी गई।

PunjabKesari

इसके बाद युवती अपने पति के साथ थाने से चली गई, जबकि मां और भाई आंखों में आंसू लिए उसे जाते हुए देखते रह गए। थाने में मौजूद लोगों की आंखें भी इस दृश्य को देखकर नम हो गईं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई युवती के फैसले का समर्थन कर रहा है तो कोई परिवार के दर्द को लेकर संवेदना जता रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!