अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी को छोड़ने SDM के आदेश की चर्चा, हैरान कर देगा पूरा मामला

Edited By meena, Updated: 05 Jul, 2026 03:22 PM

talk surrounds the sdm s order to release a jcb seized for illegal mining

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ अनुभाग में शासकीय भूमि से कथित अवैध मिट्टी उत्खनन करते हुए पकड़ी गई जेसीबी मशीन को अनुविभागीय दंडाधिकारी...

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ अनुभाग में शासकीय भूमि से कथित अवैध मिट्टी उत्खनन करते हुए पकड़ी गई जेसीबी मशीन को अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) द्वारा मानवीय आधार पर मुक्त करने के आदेश के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 26 जून को राजस्व विभाग को सूचना मिली थी कि रामपुर क्षेत्र के जारोली मोजा में जेसीबी मशीन से शासकीय भूमि से मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूचना पर राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कारर्वाई की और जेसीबी मशीन को जब्त कर रामपुर थाना परिसर में खड़ा करा दिया।

PunjabKesari

बताया गया है कि दो जुलाई को रामपुर थाना पुलिस को सबलगढ़ की अनुविभागीय दंडाधिकारी मेघा तिवारी का आदेश प्राप्त हुआ, जिसमें मशीन को मुक्त करने के निर्देश दिए गए। आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित मशीन खेत समतलीकरण के कार्य में प्रयुक्त की जा रही थी तथा मशीन मालिक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया कि उक्त मशीन उसकी आजीविका का एकमात्र साधन है, इसलिए मानवीय आधार पर उसे मुक्त किया जाए। एसडीएम के इस आदेश के बाद क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!