कलेक्टर नहीं आए तो रोड पर डाला किसानों ने डेरा,कहा- चाय बन गई, शाम का भोजन हो रहा तैयार,अब घर से निकल आए हैं पीछे नहीं हटेंगे

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Jul, 2026 05:25 PM

farmers camped on the road after the collector failed to show up

मध्य प्रदेश के बुधनी में किसानों ने अनिश्चितकालीन  मोर्चा खोल दिया है। किसानों का कहना है जब तक कलेक्टर खुद उनकी समस्याओं को सुनने नहीं आते तब तक आंदोनलन जारी रहेगा।

बुदनी (अमित शर्मा):मध्य प्रदेश के बुधनी में किसानों ने अनिश्चितकालीन  मोर्चा खोल दिया है। किसानों का कहना है जब तक कलेक्टर खुद उनकी समस्याओं को सुनने नहीं आते तब तक आंदोनलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में  आज बुदनी विधान सभा के भेरूंदा में किसान स्वराज संगठन के बैनर तले गांव-गांव से हजारों ट्रैक्टरों के साथ भेरूंदा की कृषि उपज मंडी में किसान इकट्ठे हुए।

जहाँ से किसानों ने रैली के माध्यम से बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर चौराहा, सीहोर नाका से सैकड़ो ट्रैक्टर के काफिले के साथ रैली निकाली और दुर्गा मंदिर चौराहे पर आकर धरना दे रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि किसान रोड पर किसान वाटी सेक रहे हैं हैं और बैठे हुए हैं।

किसान बोले- चाय बन गई अब शाम का भोजन तैयार हो रहा

 

PunjabKesari

किसानों का कहना है कि हमने पूर्व में ही प्रशासन को अवगत करा दिया था कि कलेक्टर की मौजूदगी में ही ज्ञापन दिया जाएगा, उसके उपरांत सीहोर कलेक्टर किसानों के बीच नहीं पहुंचे। इसके  चलते किसानों का आक्रोश बढ़ गया और वह दुर्गा मंदिर के पास रोड पर ही बैठ गए।  रोड पर बैठे किसान चाय बना रहे है, तो रोड पर ही वाटी बनाकर भोजन की तैयारी कर रहे है।

किसान नेता गजेंद्र जाट का कहना है कि जब तक सीहोर कलेक्टर स्वयं आकर हमसे बात नहीं करेंगे, तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा। हम घर से निकल आए हैं और अब अपनी परेशानी और दिक्कत को अवगत करवाकर ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन को पहले ही बता दिया था कि कलेक्टर को आना पड़ेगा लेकिन वो व्यस्त हैं ,हमने शाम के भोजन की तैयारी कर दी है और कलेक्टर का कल तक इंतजार करेंगे। हमारा धरना अनिश्चितकालीन है ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!