कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता की भाजपा में वापसी

Edited By suman, Updated: 05 Nov, 2018 12:26 PM

big blow to congress this veteran leader returns to bjp

प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में भारी घमासान मच गया है| हर सीट पर टिकट के दावेदारों का विरोध फूट पड़ा है और टिकट कटने की खीज में अब कई नेता जहां दल बदल रहे हैं तो कई निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर रहे हैं। वहीं...

भोपाल: प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में भारी घमासान मच गया है| हर सीट पर टिकट के दावेदारों का विरोध फूट पड़ा है और टिकट कटने की खीज में अब कई नेता जहां दल बदल रहे हैं तो कई निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर रहे हैं। वहीं बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आये तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा का क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। कांग्रेसियों ने बगावत कर दी है, इस बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता और टिकट के दावेदार मुलायम सिंह पटेल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। 

PunjabKesari

कांग्रेस से संजय शर्मा को टिकट मिलने के बाद मुलायम नाराज थे और उन्होंने रविवार देर रात पार्टी मुख्यालय पहुंचकर भाजपा ज्वाइन कर ली। उन्हें उम्मीद है कि तेंदूखेड़ा से भाजपा टिकट देगी। हालांकि अभी पार्टी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। मुलायम 2003 तक भाजपा में थे, पर भाजपा ने तब संजय शर्मा को टिकट दे दिया था, इससे नाराज होकर मुलायम कांग्रेस में चले गए थे। इस बार मुलायम कांग्रेस से टिकट के प्रमुख दावेदार थे, पर कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर आए संजय शर्मा को टिकट दे दिया। 

PunjabKesari

राहुल गाँधी के इंदौर दौरे के दौरान तेंदूखेड़ा से बीजेपी के विधायक संजय शर्मा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। जिसको लेकर पार्टी में अंदरखाने विरोध शुरू हो गया है| हालांकि यहां भाजपा को भी करारा झटका लगा है| जानकारी के अनुसार भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जनपद अध्यक्ष, सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, आधा सैकड़ा से ज्यादा सरपंचों ने भाजपा छोड़ी है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक संजय शर्मा ने चार हजार से ज्यादा भाजपाईयों को कांग्रेस में शामिल कराया है। तेंदूखेड़ा में कांग्रेस से प्रमुख दावेदार मुलायम सिंह का टिकट संजय के आने के बाद कट गया, जिसके चलते वो अब भाजपा की शरण में है, भाजपा उन्हें उम्मीदवार घोषित कर सकती है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!