Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Aug, 2026 03:10 PM

भोपालः मध्यप्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यहां लोक शिक्षण संचालनालय यानि DPI ने नया फरमान जारी किया है। जिसमें नियमित शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। वहीं, प्रदेश के करीब 70 हजार अतिथि शिक्षकों को राहत मिलेगी। दरअसल, राज्य में...
भोपालः मध्यप्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यहां लोक शिक्षण संचालनालय यानि DPI ने नया फरमान जारी किया है। जिसमें नियमित शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। वहीं, प्रदेश के करीब 70 हजार अतिथि शिक्षकों को राहत मिलेगी। दरअसल, राज्य में अतिथि शिक्षकों के री-ज्वाइनिंग और रुके हुए मानदेय को लेकर बड़ी पहल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लोक शिक्षण संचालनालय यानि DPI ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर सख्त रूख अपनाया है। जहां पहले शिक्षकों को सुबह 9.30 बजे से 10.45 बजे के बीच अनिवार्य रूप से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करानी होती थी। वहीं, अब हाजिरी का समय 10.45 की बजाय सुबह 10.00 बजे तक ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज कराने की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में हैं। मध्य प्रदेश के दूरदराज और नेटवर्क विहीन इलाकों में काम कर रहे अतिथि शिक्षकों की तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए DPI ने कदम उठाया है। नेटवर्क की सुविधा नहीं होने के कारण कई स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की री-ज्वाइनिंग और मानदेय का भुगतान रुका हुआ था।
अब DPI ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर नेटवर्क विहीन स्कूलों की पूरी जानकारी मांगी है। विभाग इन स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों और उनके लंबित मानदेय का विवरण भी जुटाएगा। जानकारी मिलने के बाद विभाग इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की कोशिश करेगा। मध्य प्रदेश में करीब 70 हजार अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। ऐसे में DPI के इस कदम से बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।