MP में बड़ा हादसा! कांग्रेस के दिग्गज नेता हादसे का शिकार, कार में लगी भीषण आग; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jun, 2026 09:29 AM

major accident in mp senior congress leader involved in

लखनादौन (पवन डेहरिया): मध्यप्रदेश में से इस वक्त बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां जबलपुर से लौट रहे लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह (बाबा) ठाकुर की स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसके बाद वाहन में भीषण आग लगने की सूचना मिली है। मौके...

लखनादौन (पवन डेहरिया): मध्यप्रदेश में से इस वक्त बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां जबलपुर से लौट रहे लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह (बाबा) ठाकुर की स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसके बाद वाहन में भीषण आग लगने की सूचना मिली है। मौके पर अफरा-तफरी मची है। पुलिस प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है।

जानकारी के अनुसार, लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह (बाबा) ठाकुर आज सुबह जबलपुर से लौटते समय एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यहां धूमा के पास नेशनल हाईवे बंजारी क्षेत्र में उनकी स्कॉर्पियो के सामने गाय आ जाने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में विधायक योगेंद्र सिंह ठाकुर एवं उनके सुरक्षा कर्मी और चालक को चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल विधायक और चालक का उपचार जारी है तथा उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!