Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jul, 2026 12:12 PM

भोपालः मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, यहां कांग्रेस में बड़ी टूट हो सकती है। सूत्रों की मानें तो अवधेश नायक ने भाजपा में वापिस जाने के संकेत दिए है। बता दें कि साल 2023 में अवधेश नायक ने...
भोपालः मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, यहां कांग्रेस में बड़ी टूट हो सकती है। सूत्रों की मानें तो अवधेश नायक ने भाजपा में वापिस जाने के संकेत दिए है। बता दें कि साल 2023 में अवधेश नायक ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। लेकिन, अब एक बार फिर पाला बदलने के संकेत दिए हैं। ऐसे में दतिया का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह गरमा गया है।
दरअसल, अवधेश नायक ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसके बाद उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए लिखा- "मेरे निवास पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के प्रत्याशी कल और आज सौजन्य भेंट करने आए थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और संगठन के कई वरिष्ठ नेता भी मुलाकात करने पहुंचे। मैंने अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।"
वहीं, आगे लिखा- "बसई अंचल सहित ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और साथियों से चर्चा होना बाकी है, जो अगले एक-दो दिनों में पूरी हो जाएगी। मेरा निर्णय केवल दतिया के हित में ही होगा। इसके साथ ही उन्होंने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह के भ्रम में न रहें और जब तक वे खुद घोषणा न करें, तब तक किसी भी बात को सच न मानें।"
बता दें कि हाल ही में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, अवधेश नायक से मिलने उनके निवास पहुंचे थे। अवधेश नायक ने इस मुलाकात को खुद सोशल मीडिया पर फोटो डालकर सांझा भी किया। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि नायक जल्द ही बीजेपी ज्वाइन कर सकते है। हांलाकि, अवधेश का कहना है कि उन्होंने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। माना जा रहा है कि अगर अवधेश नायक भाजपा में शामिल होते हैं तो इससे कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है।