उज्जैन में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार भाइयों को रौंद दिया, सीसीटीवी वीडियो आया सामने , एक की हुई मौत..
Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Feb, 2024 11:54 AM

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई है। दूसरे भाई का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस अभी फरार बस ड्राइवर की तलाश कर रही है। दोनों भाई बरथुन के रहने वाले थे। दोनों भाई अपने गांव वापस लौट रहे थे।
दोनों भाई किसी काम से बाजार आए थे और गांव वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में संदीप की मौत हो गई है और उसका चचेरा भाई धर्मेंद्र घायल हुआ है। जिनको उपचार के लिए रतलाम रेफर किया गया है बस यात्रियों से भरी हुई थी। सीसीटीवी वीडियो में बस से यात्री उतरते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और बस ड्राइवर की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बस ड्राइवर को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके से बस ड्राइवर भाग गया था।
Related Story

खेत में आखिर क्या छिपाकर गए थे बदमाश? जमीन खोदते ही पुलिस के सामने आया 1.47 करोड़ का खजाना!

श्मशान घाट नहीं... और न ही पहुंचने का रास्ता, तेज बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार;...

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों पर मामला दर्ज

सांपों पर रिसर्च से लेकर रेस्क्यू तक... उज्जैन में बन रहा अत्याधुनिक रेप्टाइल पार्क, CM ने किया...

गुरु पूर्णिमा पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन में खुलेगी धन्वंतरी मेडिकल यूनिवर्सिटी, AI से...

उज्जैन महाकाल मंदिर में पहले सावन सोमवार का अद्भुत नजारा, भस्म आरती के दिव्य दर्शन के लिए उमड़ी...

पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन का निधन, उज्जैन पहुंचे CM मोहन, पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी...

MP भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! इंदौर, उज्जैन समेत इस जिले में इन नेताओं को मिली अहम...

उज्जैन पहुंचे B Praak, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- सावन में यहां आना सौभाग्य

MP में बड़ा हादसा, नाले के तेज बहाव में बही कार, 6 की मौत, 2 लापता