काल बनकर आया ट्रक,2 पुलिस जवानों को कुचला, 2 होनहारों की मौत से विभाग और पूरा जिला शोक में डूबा

Edited By Desh Raj, Updated: 25 Feb, 2026 05:11 PM

two police officers tragically died in a truck collision

छतीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के दो जवानों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों जवान किसी के सिलसिले से जा रहे थे

(बलौदाबाजार): छतीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के दो जवानों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों जवान किसी के सिलसिले से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस  हृदयविदारक सड़क हादसे में पुलिस विभाग ने जहां दो जवान खो दिए वहीं महकमे में शोक पसर गया।  हथबंद थाना क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वालों की बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरक्षक की इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया लेकिन वहीं उपचार के दौरान मौत हो गई।

दो पुलिस वालों की गई जान, महकमे में शोक की लहर

मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव, बलौदाबाजार के साइबर सेल में पदस्थ थे और आरक्षक क्रमांक 809 प्रशांत धर दीवान, थाना हथबंद में पदस्थ थे । लेकिन किसी को क्या पता था कि मंगलवार की सुबह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह होगी।   

दरअसल उस दिन वो  एक प्रकरण की विवेचना के सिलसिले में बाइक  पर जा रहे थे। जब दोनों हथबंद क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक  थी कि दोनों पुलिस कर्मी दूर जाकर गिरे। इस टक्कर में आरक्षक धर्मेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  गंभीर रूप से घायल आरक्षक प्रशांत धर को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन  अफसोस की  उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

इस हादसे के बाद में 2 पुलिस कर्मियों की असामयिक मौत ने विभाग और जिले को गमगीन कर दिया है।  बता दें कि आरक्षक धर्मेंद्र यादव बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़, थाना साजा के रहने वाले थे जबकि आरक्षक प्रशांत धर दीवान बेमेतरा के नवागढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे। लिहाजा इस घटना से हर कोई दुखी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!