बापू को श्रंद्धाजलि देने के दौरान भिड़ गए BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता, गांधी प्रतिमा पर लगाए कांग्रेसी झंडों को BJP कार्यकर्ताओं ने उखाड़ा

Edited By Desh sharma, Updated: 02 Oct, 2025 01:53 PM

bjp and congress workers clashed while paying tribute to bapu

ग्वालियर में गांधी जयंती के दिन एक विवादास्पद घटना सामने आई। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। यह घटना फूल बाग में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान हुई।

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर में गांधी जयंती के दिन एक विवादास्पद घटना सामने आई। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। यह घटना फूल बाग में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान हुई। गांधी जयंती के अवसर पर दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता बापू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए झंडों को उखाड़कर फेंक दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

PunjabKesari

वैसै दिन तो था बापू को नमन करने का लेकिन दोनों दल इस दिन भी झगड़ने से बाज नहीं आए। सबसे पहले कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। उन्होंने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने पार्टी के झंडे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे गांधी जी के विचारों का सम्मान करते हैं और हर साल इस दिन बापू को श्रद्धांजलि देने आते हैं। उनके झंडे और बैनर प्रतिमा के आसपास सजाए गए थे।

इसके बाद बीजेपी के सांसद, जिला अध्यक्ष और कई कार्यकर्ता भी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे।  इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देखा कि कांग्रेस के झंडे प्रतिमा के पास लगे हैं। नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद और जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में ही कांग्रेस के झंडों को उखाड़कर फेंक दिया। इस घटना ने दोनों दलों के बीच तनाव पैदा कर दिया।  बीजेपी का कहना था कि महात्मा गांधी किसी एक पार्टी के नहीं हैं, बल्कि वे पूरे देश के प्रतीक हैं. इसलिए किसी भी पार्टी का झंडा वहां लगाना उचित नहीं है।

कांग्रेस ने इस घटना की निंदा की और कहा कि बीजेपी ने जानबूझकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई। पुलिस ने तनाव को देखते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। फूल बाग क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी ताकि कोई बड़ा विवाद न हो।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!