Road Accident में बाल-बाल बचे BJP जिला अध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा, बोले- लोगों की दुआएं काम आ गई

Edited By meena, Updated: 18 Feb, 2020 04:33 PM

bjp district president ambaram karada narrowly escapes road accident

मध्यप्रदेश के शाजापुर से BJP जिला अध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा का वाहन उज्जैन रोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस रोड एक्सीडेंट में कराड़ा को कई गंभीर चोटे आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत देवास...

शाजापुर(एहतेशाम कुरैशी): मध्यप्रदेश के शाजापुर से BJP जिला अध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा का वाहन उज्जैन रोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस रोड एक्सीडेंट में कराड़ा को कई गंभीर चोटे आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत देवास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकों फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।यह हादसा BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम से भोपाल से उज्जैन लौटते समय हुआ।

PunjabKesari

दरअसल, BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के पदभार ग्रहण के कार्यक्रम से भोपाल से उज्जैन लौटते समय उज्जैन रोड़ पर स्थित पालखंदा गांव के पास अम्बाराम कराड़ा की कार दुघटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए देवास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। कार उनके पुत्र माधव कराड़ा चला रहे थे, जो कि एक्सिडेंट में बाल बाल बच गए। डॉक्टरों ने अम्बाराम की तबीयत में सुधार बताया है। खुद अम्बाराम कराड़ा ने कहा, कि लोगो का आशीर्वाद, दुआएं काम आ गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। 

PunjabKesari

वहीं डॉक्टर ने अम्बाराम कराड़ा के पसली में फ्रेक्चर होने के साथ साथ हाथ और पैर में भी चोट होने की बात कही। साथ ही कहा है कि वे फ़िलहाल खतरे से बाहर है। वहीं एक्सिडेंट खबर लगते ही BJP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचने लगे और अम्बाराम कराड़ा का हाल चाल जाना और ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने को कामना की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!