भाजपा विधायक पर लगे महिला अपमान के आरोप, भरे मंच पर नेताओं में जमकर हुई तू तू मैं मैं

Edited By meena, Updated: 11 Dec, 2024 07:20 PM

bjp mla accused of insulting a woman on stage

मध्य प्रदेश के मैहर में आज भाजपा नेताओं में बवाल देखने को मिला। जहां गीता महोत्सव कार्यक्रम मैहर से विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और...

मैहर (प्रशांत शुक्ला) : मध्य प्रदेश के मैहर में आज भाजपा नेताओं में बवाल देखने को मिला। जहां गीता महोत्सव कार्यक्रम मैहर से विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी भीड़ गए। बवाल का वीडीओ जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा विधायक पर महिला का अपमान करने के आरोप लगे हैं।

PunjabKesari

आज पूरे प्रदेश में गीता महोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअली आयोजन किया गया था। इस दौरान मैहर में आयोजित गीता महोत्सव के कार्यक्रम स्थल में विधायक पर महिला का अपमान करने के आरोप लगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी अचानक मंच पर आकर मैहर से भाजपा विधायक को खरी खोटी सुनाने लगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसके बाद से लोग अब भाजपा ससकक्त महिला वाले बयान की खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

जिला पंचायत सदस्य जयंती महेश तिवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज गीता महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। तभी उनके अतिथियों के बाद उनके द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया मगर ये बात विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी को नागवार गुजरी और अतिथियों के सामने ही विधायक ने महिला जिला पंचायत सदस्य को अपशब्द कहे। इस बात से आहत जयंती महेश तिवारी ने कुछ देर बाद कार्यक्रम को रुकवाया और विधायक से बातचीत कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और भाजपा पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ये कैसी भाजपा है जो महिलाओं को आगे लाने की बात करती है आज भाजपा के नेता ही अपमान कर रहे हैं। हालांकि यह पूरी घटना अब मैहर में आमजन सहित राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। इससे महिला मोर्चो में भी काफी आक्रोश व्याप्त है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!