बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

Edited By meena, Updated: 30 Jan, 2020 10:47 AM

bjp mla manoharontwal dies

बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे पहले ब्रेन हेमरेज के चलते उन्हें इंदौर में भर्ती कराया था लेकिन तबीयत...

भोपाल: बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे पहले ब्रेन हेमरेज के चलते उन्हें इंदौर में भर्ती कराया था लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया था। जहां मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

PunjabKesari

मनोहर ऊंटवाल आगर से विधायक थे। वे पांच वार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं। शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उनका जन्म 1963 में धार जिले में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और दो 3 बच्चे हैं। शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और भाजपा के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने दुख व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!