Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Sep, 2026 04:12 PM

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कोयलीबेड़ा क्षेत्र में 150 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जानकारी के अनुसार, कोयलीबेड़ा क्षेत्र में 150 से अधिक ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। नक्सल प्रभावित इलाके में इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जुड़ने से क्षेत्र में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं, भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।