MP में बीजेपी नेत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, CM ने जताया शोक

Edited By shahil sharma, Updated: 23 Feb, 2021 01:27 PM

bjp politician pramila vajpayee died in mp

बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रमिला वाजपेयी का निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। सीएम शिवराज सिंह और कृषि मंत्री...

ग्वालियर: बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रमिला वाजपेयी का निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। सीएम शिवराज सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी नेत्री के निधन पर शोक प्रकट किया है।  

प्रमिला वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज मुरार मुक्तिधाम में किया जाएगा। इसके लिए शव यात्रा न्यू कृष्णा विहार दर्पण कॉलोनी स्थित आवास से मुरार मुक्तिधाम के लिए दोपहर बाद निकाली जाएगी। प्रस्थान करेगी.

राज्य महिला आयोग की सदस्य रह चुकीं प्रमिला वाजपेयी आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा की सशक्त दावेदार थीं। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी थीं और चर्चा थी कि अगले चुनावों में वे भाजपा की मेयर पद की दावेदारी कर सकती हैं।

 

सीएम शिवराज ने जताया दुख

सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रमिला वाजपेयी के निधन का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रकट किया शोक

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रमिला वाजपेयी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!