नई सरकार 'मीसाबंदी पेंशन' बंद करने की तैयारी में, BJP ने दी ये चेतावनी

Edited By suman, Updated: 24 Dec, 2018 12:31 PM

bjp ready to stop misabandi pension in new governmen

मध्य प्रदेश में नई सरकार के फैसलों ने भाजपा और संघ से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संघ की शाखाओं को सरकारी परिसरों में बैन लगाने के वचन के बाद अब कांग्रेस सरकार ''मीसाबंदियों'' पर शिकंजा कसने जा रही है। कमलनाथ सरकार मीसाबंदी सम्मान निधि से...

भोपाल: मध्य प्रदेश में नई सरकार के फैसलों ने भाजपा और संघ से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संघ की शाखाओं को सरकारी परिसरों में बैन लगाने के वचन के बाद अब कांग्रेस सरकार 'मीसाबंदियों' पर शिकंजा कसने जा रही है। कमलनाथ सरकार मीसाबंदी सम्मान निधि से मिलने वाली पेंशन बंद करने जा रही है। इसको लेकर बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

PunjabKesari

सुत्रों के अनुसार, सरकार तैयारी में जुटी है और 'मीसाबंदी सम्मान निधि विधेयक को निरस्त' करने के लिए मसौदा तैयार कर लिया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मीसाबंदियों की पेंशन बंद करने की मांग की थी। वहीं विदिशा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय ने भी सीएम को पत्र लिखा था, जिसके बाद प्रदेश में इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है।

PunjabKesari

पत्र में लिखा है कि 'प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार द्वारा मीसाबंदी पेंशन के जरिए भाजपा के लोगों को उपकृत किया जा रहा था। इससे प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मीसाबंदियों की पेंशन को बंद कर उक्त राशि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में देने की मांग की है। इस मांग के बाद भाजपा ने भी कड़ा रुख दिखाया है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।

PunjabKesariये है मीसाबंदी पेंशन
मीसाबंदी पेंशन आपातकाल के दौरान मीसा कानून के तहत जेल गए लोगों को दी जाती है। अभी दो हजार से ज्यादा मीसाबंदिओं को पेंशन मिल रही है इन्हें वर्तमान में 25 हजार रुपए मासिक पेंशन दे जा रही है, इस पर  70 करोड़ रुपए सालाना खर्च आता है। वहीं इस पेंशन को अगर बंद किया गया तो सियासी बवाल मचना भी तय है, क्योंकि प्रदेश में मीसाबंदी पेंशन का फायदा लेने वालों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पृष्ठभूमि के बड़े नेताओं के नाम भी हैं।

PunjabKesariभाजपा की चेतावनी 
मीसाबंदी पेंशन बंद होने की अटकलों के बीच भाजपा नेताओं का कहना है कि 'यदि पेंशन बंद की गई तो आंदोलन किया जाएगा और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक ने कहा कि यदि राज्य सरकार ने पेंशन बंद की तो हम आंदोलन करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!