Edited By Vikas kumar, Updated: 21 Jan, 2019 02:32 PM
बीजेपी नेताओं की हत्या के विरोध में भाजपा ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया। जगह जगह कांग्रेस नेताओं के पुतले फूंके गए। इस बीच भोपाल में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झ...
भोपाल: बीजेपी नेताओं की हत्या के विरोध में भाजपा ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया। जगह जगह कांग्रेस नेताओं के पुतले फूंके गए। इस बीच भोपाल में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। पिछले चार दिनों में दो बीजेपी नेताओं की मौत और जबलपुर में मंडल महामंत्री सिद्दिकी को जान से मारने की कोशिश की गई। जिसके चलते भाजपा ने कांग्रेस को घेरते हुए प्रदेश भर में उग्र प्रदर्शन किए।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर से लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक मार्च किया। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो वे भड़क गए। बीजेपी कार्यकर्ता सीएम का पुतला जलाना चाहते थे।
वहीं संस्कारधानी जबलपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और शहर के 14 मंडलों में अर्थी जुलूस भी निकाला। यहां पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कार्यकर्तओं के साथ प्रदर्शन किया।