Video- BJP को झटका इस महिला पूर्व विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 15 Nov, 2018 12:29 PM

विधानसभा चुनाव को बस कुछ ही दिन शेष हैं। भाजपा बागियों को मनाने की हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन जिले की जयसिंहनगर सीट से भाजपा की महिला ने बगावती बिगुल फूंक कर पार्टी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है...

शहडोल: विधानसभा चुनाव को बस कुछ ही दिन शेष हैं। भाजपा बागियों को मनाने की हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन जिले की जयसिंहनगर सीट से भाजपा की महिला ने बगावती बिगुल फूंक कर पार्टी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। बीजेपी ने महिला विधायक प्रमिला सिंह का टिकट काटकर जैतपुर के विधायक जयसिंह मरावी को मैदान में उतार दिया है। इस बात से खफा विधायक ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर पार्टी के चरित्र और चेहरे पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सागर संभाग के अपर कमिश्नर अमरपाल सिंह की धर्मपत्नी प्रमिला सिंह को बीजेपी ने 2013 में जयसिंहनगर सीट से मैदान में उतारा था। प्रमिला सिंह ने कांग्रेस के वर्तमान उम्मीदवार ध्यान सिंह को पिछले चुनाव में 14 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। इसके बाद भी पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया,बल्कि कांग्रेस ने ध्यान सिंह पर ही दाव खेल दिया।

PunjabKesari

प्रमिला सिंह के विरोध के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक 16 नवंबर को भाजपा विधायक प्रमिला से पार्टी से बगावत कर कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। इस खबर ने भाजपा के कान खड़े कर दिए हैं और आला कमान ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को डैमेज कंट्रोल के लिए लगाया है।

PunjabKesari

विधायक प्रमिला सिंह ने उक्त पत्र को सोशल मीडिया में भी डाल दिया है। जिसके बाद भाजपा ट्रोल हो रही है। वर्तमान उम्मीदवार जयसिंह मरावी का भी जमकर विरोध हो रहा है। इस सियासी हलचल के बाद एक ओर जहाँ भाजपा को भितरघात का खतरा सता रहा है वहीं कांग्रेसी इसे चुनावी मुद्दा बनाने की जुगत भिड़ा रहे हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!