शिवपुरी में तालाब में डूबी नाव, मछली पकड़ने तालाब में उतरे थे तीन युवक,एक की मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Dec, 2024 12:17 PM

boat sinks in pond in shivpuri three youth die

दिनारा क्षेत्र में थनरा गांव के तालाब में नाव डूब जाने से एक सरपंच के भतीजे की मौत हो गई

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले दिनारा क्षेत्र में थनरा गांव के तालाब में नाव डूब जाने से एक सरपंच के भतीजे की मौत हो गई, आपको बता दें कि उसका शव 5 घंटे बाद तालाब में नाव के नीचे दवा मिला, जबकि दो युवक घटना के समय तैरकर तालाब से बाहर आ गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव बरामद करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष और मदन अपने भतीजे प्रवेश केवट के साथ गुरुवार की सुबह नाव में सवार होकर मछली पकड़ने के लिए गए थे। 

PunjabKesariअचानक नव तालाब में पलट गई इस घटना में मदन केवट और भतीजा प्रवेश केवट तो तैरकर बाहर आ गए लेकिन मनीष तालाब से बाहर नहीं आया बाद में जब चाचा भतीजे ने घर पहुंचकर तालाब में नाव पलटने सहित मनीष के लापता होने की परिजनों को सूचना दी जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मनीष को तैरना आता था लेकिन मनीष नाव के नीचे दब गया था और उसकी मौत हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!