जीजा ने 10 साल की साली को 60 हजार में बेचा, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई दर्ज, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By meena, Updated: 06 Jan, 2022 06:52 PM

brother in law sold 10 year old sister in law for 60 thousand

शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां रिश्ते में जीजा ने अपनी 10 साल की साली को मानव तस्करी के लिए बेच दिया। बुढार केशवाही पुलिस ने सूचना मिलते ही मानव तस्करों समेत जीजा को दबोच लिया। वही एक फरार है, जिसकी बुढार तलाश कर रही है।...

शहडोल(अजय नामदेव): शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां रिश्ते में जीजा ने अपनी 10 साल की साली को मानव तस्करी के लिए बेच दिया। बुढार केशवाही पुलिस ने सूचना मिलते ही मानव तस्करों समेत जीजा को दबोच लिया। वही एक फरार है, जिसकी बुढार तलाश कर रही है। पुलिस ने मासूम नाबालिग बच्ची को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त करा लिया है। मामले में पुलिस ने जीजा सहित 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची को मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। बच्ची को पाकर परिजन बेहद खुश है। परिजन अब शहडोल पुलिस के गुणगान करते नहीं थक रहे है।

PunjabKesari

बुढार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची को उसके दूर के रिश्ते के जीजा अजय यादव का बच्ची के घर आना जाना था, मौके का फायदा उठाकर दूर के रिस्ते का जीजा टॉफी बिस्किट खिलाकर बहला फुसला कर अपने साथी अशोक नट के साथ 3 जनवरी को बस से पन्ना जिले के दवेंद्र नगर में रहने वाले रंजीत सिसोदिया उर्फ दादू सिह से 60 हजार में बच्ची का सौदा किया, और 5 हजार रुपए एडवांस लेकर वापस आ गया। जब देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं लगा तो परिजनों ने बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

PunjabKesari

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर, बच्ची की जांच शुरु की में जुट गई तो पता लगा कि दूर के रिश्ते का जीजा बच्ची को ले गया है। जिसे बुढार व केशवाही की संयुक्त पुलिस टीम ने शहडोल रेलवे स्टेशन से पकड़ा, पुलिस पूछताछ में उसने पन्ना नील के देवेन्द्र नगर के रहने वाले रंजीत सिसोदिया उर्फ दादू सिह से 60 हजार में बच्ची का सौदा करने की बात बताया, पुलिस ने पन्ना के राम नगर से रंजीत के कब्जे से बच्ची को मुक्त करा रंजीत को पकड़ कर बुढार ले आई।

PunjabKesari

वही इस मामले के एक और आरोपित अशोक नट पुलिस के गिरफ्त से दूर है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वही इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 363, A 307(4)3(2)(5)STSC एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना में ले लिया है। बच्ची को बुढार व केशवाही पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जिसके बाद से परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं है। बच्ची को पाकर परिजन बेहद खुश है। परिजन अब शहडोल पुलिस के गुणगान करते नहीं थक रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!