BSF टेकनपुर बैरक में दर्दनाक हादसा, छत से गिरने से जवान की मौत

Edited By meena, Updated: 31 Mar, 2020 06:04 PM

bsf jawan dies after falling from roof in gwalior

ग्वालियर जिले के आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ टेकनपुर में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें बैरक में रह रहे एक बीएसएफ जवान की छत से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान जयंत कुमार अपने...

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर जिले के आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ टेकनपुर में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें बैरक में रह रहे एक बीएसएफ जवान की छत से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान जयंत कुमार अपने परिवार से फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, टेकन पुर की सरकारी बिल्डिंग में रहने वाले जंयत कुमार मध्य प्रदेश के ही बैतुल जिले का रहने वाला था। वह बैरक की छत पर चढ़कर परिजनों से बात कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपने परिजनों को कोरोना वायरस के बारे में समझाइश दे रहे थे इस दौरान उनका पैर फिसल गया। वह जैसे ही छत से नीचे गिरा मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!