Edited By Desh Raj, Updated: 03 Jun, 2026 04:44 PM

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक खतरनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक जनपद पंचायत CEO को कार ने ऐसी टक्कर मारी की उनकी जान पर बन आई। तेज रफ्तार के कहर से जनपद पंचायत CEO को ऐसा जख्म मिला को वो गंभीर रुप से घायल हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती...
(खंडवा): मध्य प्रदेश के खंडवा से एक खतरनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक जनपद पंचायत CEO को कार ने ऐसी टक्कर मारी की उनकी जान पर बन आई। तेज रफ्तार के कहर से जनपद पंचायत CEO को ऐसा जख्म मिला को वो गंभीर रुप से घायल हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
खंडवा के बजरंग नगर चौराहे पर हुआ हादसा
दर्दनाक सड़क हादसे की खबर काफी झकझोर देने वाली है। खंडवा के बजरंग नगर चौराहे पर पंधाना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सुरेशचंद्र टेमने को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से रौंद दिया जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गए।
टक्कर कितनी भयानक थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीईओ हवा में उछलकर सीधे सड़क पर गिरे। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
पीछे से आई गाड़ी ने मारी भीषण टक्कर
पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि पंधाना जनपद पंचायत सीईओ सुरेशचंद्र टेमने मंगलवार रात किसी काम से बजरंग नगर जा रहे थे, अपनी कार से उतरकर वो सड़क किनारे खड़े हुए थे,लेकिन इसी बीच पीछे से एक बेहद तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि वो हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरे। इस हादसे में उनके सिर, चेहरे, जबड़े पर गहरी चोटें आई हैं।
इस हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। लिहाजा आरोपी की धक पकड़ के लिए चौराहे और उसके आसपास के रूट पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल जनपद सीइओ का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।