Edited By Desh Raj, Updated: 06 Jul, 2026 04:31 PM

शहडोल से एक संगीन मामला सामने आय़ा है। आदिवासी महिला सरपंच ने खुद के साथ अभद्र व्यवहार का आऱोप लगाया है। महिला सरपंच ने जिला पंचायत सीईओ पर अभद्र व्यवहार और अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
शहडोल (कैलाश लालवानी): शहडोल से एक संगीन मामला सामने आय़ा है। आदिवासी महिला सरपंच ने खुद के साथ अभद्र व्यवहार का आऱोप लगाया है। महिला सरपंच ने जिला पंचायत सीईओ पर अभद्र व्यवहार और अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडरी के आदिवासी महिला सरपंच गणेशिया बाई ने जिला पंचायत सीईओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला सरपंच का कहना है कि 4 माह से ग्राम पंचायत में सचिव नहीं होने की समस्या को लेकर लो जिला पंचायत सीईओ के पास गई थी। महिल सरंपच का कहना है कि वो अपने सहयोगी के साथ ग्राम की समस्या लेकर पंचायत सीईओ के पास गई थी लेकिन वहां पर उसकी समस्या का निराकरण करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया गया औऱ वहां से निकल जाने और मारपीट की धमकी दी गई।
लेकिन पंचायत सीईओ ने अभद्र व्यवहार किया। इन्हीं अपशब्दों को लेकर महिला सरपंच ने मामले की शिकायत कमिश्नर शहडोल से कर दी है। लिहाजा मामले की जांच की जा रही है।