जो काम पुलिस ने कर पाई लोगों ने कर दिखाया...मवेशी चोरों को पकड़ा और जमकर की धुनाई

Edited By meena, Updated: 22 Apr, 2022 07:41 PM

cattle thieves caught and thrashed fiercely

इन दिनों जिले में मवेशी चोर तस्कर सक्रिय है, जो लोगो के घरों के से मवेशियों की चोरी कर फरार हो जाते है। ऐसे ही गाय बैल को चोरी कर भाग रहे 3 मवेशी तस्कर को धनपुरी स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पहले तो जमकर धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने 3...

शहडोल(अजय नावदेव): इन दिनों जिले में मवेशी चोर तस्कर सक्रिय है, जो लोगो के घरों के से मवेशियों की चोरी कर फरार हो जाते है। ऐसे ही गाय बैल को चोरी कर भाग रहे 3 मवेशी तस्कर को धनपुरी स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पहले तो जमकर धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने 3 तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला धनपुरी थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती का है।

PunjabKesari

धनपुरी थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती निवासी अयोध्या लोधी व मनीष विश्वकर्मा के घर के बाहर बंधी गाय व बैल को अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम निवासी 3 मवेशी तस्कर (चोर) द गौतम सिह, धर्मेंद्र सलिवार, नारायण सिंह को धनपुरी के वार्डवासियों ने रंगे हाथों घर से मवेशियों को चोरी कर भागते पकड़ कर पहले तो जमकर पिटाई की फिर जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। धनपुरी पुलिस ने पकड़े गए मवेशी चोरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए मवेशी तस्कर पहले रिहायसी इलाको में पालतू मवेशियों की रैकी करते है। जिसके बाद मौका देख उन्हें चोरी कर फरार हो जाते है। वही इस मामले में पकड़ा गया मवेशी चोर ने मवेशियों को चोरी करना स्वीकारते हुए, किसी के कहने में यह मवेशी चोरी करने की बात कही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!