केंद्र सरकार ने 40 अधिकारियों के दायित्वों में किया बड़ा फेरबदल, MP के 2 आफिसर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Desh sharma, Updated: 31 Dec, 2025 06:20 PM

central government makes major reshuffle in responsibilities of 40 officers

मध्य प्रदेश कैडर के दो अधिकारियों को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। दरअसल केंद्र सरकार ने 40 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल करके बड़ा परिवर्तन किया है। इसमें मध्यप्रदेश केडर के अधिकारी भी शामिल हैं।

(भोपाल): मध्य प्रदेश कैडर के दो अधिकारियों को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। दरअसल केंद्र सरकार ने 40 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल करके बड़ा परिवर्तन किया है। इसमें मध्यप्रदेश केडर के अधिकारी भी शामिल हैं। 2025 के अंतिम दिनों में भी देश के प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल जारी है। दरअसल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे प्रदेश के दो अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। MP की IAS केरालिन खोंगवार और IFS असित गोपाल को नए दायित्व से नवाजे गए हैं।

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग  ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं । आपको बता देते हैं कि अधिकारियों की जिम्मेदारियों में यह बदलाव केंद्रीय नियुक्ति समिति की स्वीकृति के बाद किया गया है। इन दोनों अधिकारियों के नाम उन 40 अधिकारियों की सूची में हैं जिनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

केरालिन खोंगवार महिला बाल विकास में एडिशनल सेक्रेट्री, असित गोपाल भी पदोन्नत

मध्य प्रदेश  कैडर की IAS अधिकारी केरालिन खोंगवार देशमुख को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के IFS अधिकारी असित गोपाल को भी पदोन्नत किया गया है। असित गोपाल को टेक्सटाइल मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री और फाइनेंशियल एडवाइजर से स्पेशल सेक्रेट्री और फाइनेंशियल एडवाइजर बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!