सेंट्रल जेल में 1 दिन पहले आया था कैदी, अस्पताल में इलाज दौरान मौत

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 26 Mar, 2019 04:06 PM

central jail came 1 day ago prisoner death during treatment in hospital

जिले की सेंट्ररल जेल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जहां जेल में बंद  20 वर्षीय युवक जितेंद्र बाल्मीकि की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक जीतेंद्र नशे का आदि था और जेल आने के दूसरे दिन ही उसकी तबियत खराब हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती...

ग्वालियर: जिले की सेंट्ररल जेल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जहां जेल में बंद  20 वर्षीय युवक जितेंद्र बाल्मीकि की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक जीतेंद्र नशे का आदि था और जेल आने के दूसरे दिन ही उसकी तबियत खराब हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मृतक जीतेंद्र स्मेक पीने का आदि था और चोरी करता था। 23 मार्च को चोरी के एक मामले में इंदरगंज पुलिस ने उसे पकड़ा था और चोरी का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद कार्रवाई के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेजा था। जेल पहुंचने के अगले ही दिन जितेन्द्र की तबियत बिगड़ी जिसके बाद जेल प्रशासन ने 24 मार्च को जितेंद्र को जयारोग्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। हालांकि मौत के क्या कारण रहे यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि अत्यधिक नशे के चलते ही जितेन्द्र की मौत हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!