छतरपुर: 20 हजार की रिश्वत लेते निरीक्षक को सागर लोकायुक्त ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 15 Apr, 2024 04:30 PM

chhatarpur inspector arrested for taking bribe of rs 20 thousand

सहकारिता डीआर ऑफिस छतरपुर में निरीक्षक नमामि शंकर अग्रवाल 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए हैं...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : सहकारिता डीआर ऑफिस छतरपुर में निरीक्षक नमामि शंकर अग्रवाल 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए हैं। सागर लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने फरियादी से हाई कोर्ट में केवियेट ना लगाने और अदालती खर्च के नाम पर 25 हजार की रिश्वत मांगी थी।

PunjabKesari

बीते दिनों बम्होरी समिति प्रबंधक अरविंद व्यास को केसीसी घोटाले में सस्पेंड किया गया था। जिसमें लगभग 10 अप्रैल को हाई कोर्ट से स्टे मिल गया था। हाई कोर्ट केवियेट खर्च के 25 हजार रुपए मांगे जा रहे थे, जिसमें 5 हजार पहले प्रभारी प्रबंधक व्यास ने नमामि शंकर अग्रवाल को दिए थे और 20 हजार आज दिए, जिसे सागर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों नरसिंहगढ़पुरवा घर से निरीक्षक अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्यवाही सिविल लाइन थाने में जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!