छत्तीसगढ़ के विधायक और मंत्री दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में करेंगे सत्याग्रह

Edited By meena, Updated: 21 Jun, 2022 07:50 PM

chhattisgarh mlas and ministers leave for delhi

हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ लगातार जारी है। वहीं इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों का दिल्ली जाने का सिलसिला भी जारी है। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम सहित दर्जन से ज्यादा...

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ लगातार जारी है। वहीं इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों का दिल्ली जाने का सिलसिला भी जारी है। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम सहित दर्जन से ज्यादा विधायक दिल्ली रवाना हो गए हैं। विधायकों का कहना केंद्र में जिस तरह ईडी काम कर रहा है यह गलत। यह कांग्रेस के सत्याग्रह की लड़ाई है। इस लड़ाई में सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं।

PunjabKesari

ईडी द्वारा राहुल गांधी को भेजे गए सम्मन के विरोध में कांग्रेस के सभी 71 विधायक नेता मंत्री दिल्ली बुलाया है। जहां सभी कांग्रेसी पैदल मार्च निकाल कर सत्याग्रह करेंगे। दिल्ली जा रहे कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों में मंत्री रविन्द्र चौबे, प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक चन्द्रदेव राय, यशोदा वर्मा, छन्नी साहू, विनय जायसवाल, केके ध्रुव, विक्रम मंडावी, उत्तरी जांगड़े, गुरुदयाल बंजारे, रेखचन्द जैन, राजमन बेंजाम, मोहित केरकेट्टा, संगीता सिन्हा, धनेंद्र साहू, आशीष छाबड़ा, अरुण वोरा, चंदन कश्यप शामिल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!