Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Apr, 2026 11:56 AM

भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन के अधिकारियों जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने किसान कल्याण वर्ष के तहत दूध उत्पादन बढ़ाने, उसकी सही प्रोसेसिंग करने और किसानों को अधिक लाभ दिलाने पर...
भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन के अधिकारियों जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने किसान कल्याण वर्ष के तहत दूध उत्पादन बढ़ाने, उसकी सही प्रोसेसिंग करने और किसानों को अधिक लाभ दिलाने पर ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले शिक्षा सत्र से स्कूलों में बच्चों को सांची के माध्यम से दूध के टेट्रा पैक दिए जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी करने को कहा गया है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से सांची दुग्ध संघों ने दूध संग्रहण को 8.75 लाख लीटर से बढ़ाकर 12 लाख लीटर तक पहुंचाया है। पिछले एक साल में किसानों को दूध पर प्रति लीटर 8 से 10 रुपए तक का अतिरिक्त लाभ मिला है।
इसके साथ ही 45 लाख लीटर क्षमता के नए दूध संयंत्र बनाने और सांची डेयरी योजना के जरिए 26 हजार गांवों को जोड़ने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शिवपुरी में नया दूध प्रोसेसिंग प्लांट बन रहा है और ग्वालियर के प्लांट को अपग्रेड किया जा रहा है। एक ऐप के जरिए किसानों को दूध उत्पादन और भुगतान की जानकारी मिल रही है। साथ ही भुगतान व्यवस्था को सहकारी बैंकों से जोड़ा जा रहा है।