पद संभालते ही एक्शन में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ! अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, बोले- पारदर्शी, जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Apr, 2026 09:12 AM

collector priyank mishra swung into action upon assuming office he issued impo

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवागत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को अपराह्न कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा...

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवागत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को अपराह्न कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, जवाबदेह प्रशासन देना हमारी प्राथमिकता है।

प्रियंक मिश्रा ने पदभार संभालने के बाद कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा जिले में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा। नवागत कलेक्टर ने यह भी कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल 2026 को हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 26 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें 14 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रियंक मिश्रा को धार से स्थानांतरित कर भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके अनुभव और सख्त प्रशासनिक छवि को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!