खेलने के दौरान बच्चों के हाथ लगा खजाना, पास से गुजर रही महिला ने छीना बॉक्स, जांच में जुटी पुलिस
Edited By Devendra Singh, Updated: 19 Jan, 2022 09:54 PM

ग्वालियर में दो बच्चों को खेलने के दौरान एक पीतल नुमा बंद बॉक्स मिलता है. जिसमें सोने चांदी के सिक्कों के अलावा अन्य जेवर थे. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
ग्वालियर (भारत रावत): दो बच्चों को खेलने के दौरान एक पीतल नुमा बंद बॉक्स मिला। जिसमें सोने चांदी के सिक्कों के अलावा अन्य जेवर भी रखे हुए थे. लेकिन तभी एक महिला उस बॉक्स को देख लेती है और उन बच्चों से बॉक्स छीन ले जाती है। बॉक्स में से सोने का एक सिक्का बच्चा महिला को बिना खबर लगे निकाल लेता है. उस सोने के सिक्के को वह बच्चा अपने परिवार के लोगों को बताता है. तब जाकर मामले की जानकारी लोगों तक पहुंचती है। जब लोगों ने महिला से पूछताछ की तो वह कुछ भी बताने में आनाकानी करने लगी. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी जाती है. मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल दोनों पक्षों को लेकर भितरवार थाने ले आई. जहां महिला ने पुलिस के सामने चांदी के सिक्के होना कबूल किया है. इसके अलावा बॉक्स के अंदर सोने का क्या-क्या सामान था। इस बारे में पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है.
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी राजकुमारी से जाना चाहा तो उन्होंने बताया है कि अभी बच्चों और महिला से पूछताछ की जा रही है.
Related Story

MP में नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का खेल! 2000 की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा, दुकान के...

होटल के कमरे में दूसरी महिला संग मिले नेता जी, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, जड़े थप्पड़

जयपुर की महिला की तस्वीरें Instagram पर वायरल करने का आरोप, शिवपुरी पहुंचकर पुलिस से की शिकायत

महिला कर्मचारी की मौत के बाद भी 8 महीने तक जारी रहा वेतन, जांच के बाद CMHO और अकाउंटेंट पर गिरी गाज

लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर

शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का खेल! पेंशन के बदले रिटायर्ड शिक्षकों से वसूली जा रही मोटी रकम

बेटे के चोरी के मामले में जेल जाने से नाराज व्यक्ति ने थाने में खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

बस्तर में IED पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे निःशुल्क दिव्यांग...

हरदा में कमल पटेल के जन्मदिन पर लगा बड़ा स्वास्थ्य शिविर, 75 डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा; कैंसर जांच...

नवरात्रे से पहले महिलाओं को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सिंगल क्लिक से CM साय जारी करेंगे 32वीं किस्त